Home » Uncategorized » डाॅ. शांडिल और जगत सिंह नेगी ने जानी बघाट बैंक की कार्य प्रणाली

डाॅ. शांडिल और जगत सिंह नेगी ने जानी बघाट बैंक की कार्य प्रणाली

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

सोलन।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल और राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सोलन स्थित बघाट बैंक मुख्यालय का दौरा किया और बैंक की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि बघाट बैंक और सोलन एक दूसरे के पर्याय हंै और आने वाले समय में बघाट बैंक अपने कार्य को और बढाएगा।
जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि सोलन के बघाट बैंक को राज्य में अपनी बेहतर कार्य प्रणाली एवं अच्छी वित्तीय स्थिति के लिए जाना जाता है। उन्होंने आशा जताई कि बैंक आने वाले समय में बागवानी एवं कृषि गतिविधियों में अपने कार्य का विस्तार करेगा।
बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें बैंक की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रमेश ठाकुर एवं सुरेन्द्र सेठी, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक सोलन भीष्म ठाकुर, बैंक निदेशक मण्डल के सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *