. सोलन के शमलेच में पलटा टैंकर, गाड़ी में सवार व्यक्ति को किया गया रेस्क्यू : एएसपी योगेश रोलटा ने दी जानकारी
सोलन : जाको राखे सईया मार कोई यह कहावत आज सोलन के शमलेच हादसे में कार चालक पर बिलकुल सटीक बैठती है। जिसमे एक चण्डीग़ढ की कार नंबर सीएच 01 सी ई9011एक बड़े टैंकर के निचे बिलकुल पिचक गई और करीब ढाई घंटे तक कार चालक उसके बीच मौत से लड़ता रहा। सुचना मिलते ही तुरंत108 एम्बुलेंस , पुलिस अग्निशमन विभाग की टीम मोके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया दो हायड्रा मशीनो एवं दो जेसीबी एवं स्थानीय लोगो की मदद से व्यक्ति को टैंकर नंबर एचआर 67 बी 1529 के नीचे दबी हुई कार से बाहर निकला गया और 108 एम्बुलेंस की मदद से सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल ईलाज के लिए ले जाया गया।व्यक्ति की गुरजिंदर सिंह निवासी चण्डीग़ढ के रूप में हुई है। एएसपी योगेश रोलटा ने दी जानकारीदेते हुए बताया की करीब 6 :30 हादसे की सुचना मिली तुरंत पुलिस 108 एम्बुलेंस , पुलिस अग्निशमन विभाग की टीम मोके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया की कार चालक टेंकर के निचे कार में बुरी तरह से फसा हुआ था उन्होंने बताया की चाक गुरजिंदर सिंह की कार के पिचकने की वजह से दोनों टंगे फंस गई थी।
जिसे स्थानीय लोगो की मदद से करीब 2 : 30 घंटे की कड़ी मुशकत के बाद सुरक्षित निकाला गया
गोरकारने वली बात यह है कि इस आपात स्थिति में समय समय पर मॉकड्रिल करने वाली टीमें कही नजर नहीं आई। पुलिस को भी स्थानीय लोगो की मदद एवं स्थानीय लोगो की हायड्रा , जेसीबी मशीनो की सहायता लेनी पड़ी।





