Home » ताजा खबरें » कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह कल, CM सुक्खू भी लेंगे हिस्सा

कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह कल, CM सुक्खू भी लेंगे हिस्सा

शिमला : कर्नाटक (Karnataka) में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री (CM Siddaramaiah) व डीके शिवकुमार उप-मुख्यमंत्री (Dupty CM D. K. Shivakumar) के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। बुधवार देर रात सहमति बनने के बाद कांग्रेस (Congress) ने वीरवार को इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12:30 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukkhu) भी हिस्सा लेंगे। उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly election) में प्रचार के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला से दोपहर 3:15 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। वे 3:45 पर चंडीगढ़ (chandighar) पहुंचेंगे। इसके बाद चंडीगढ़ से बेंगलुरु के लिए शाम 4:45 पर वे फ्लाइट लेंगे। यह फ्लाइट शाम 7:35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे कर्नाटक में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस जीत की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12