Home » Uncategorized » प्रशासन का तुगलकी फरमान, शूलिनी मंदिर परिसर में भजन कीर्तन पर लगा प्रतिबंध…

प्रशासन का तुगलकी फरमान, शूलिनी मंदिर परिसर में भजन कीर्तन पर लगा प्रतिबंध…

. मन्दिर परिसर में भजन कीर्तन पर लगा प्रतिबंध।

सोलन : सोलन स्तिथ प्रसिद्ध माता शूलिनी मंदिर में लाखों लोगों की आस्था है लेकिन जिला प्रशासन सोलन ने एक नया फरमान जारी करते हुए मन्दिर परिसर में कीर्तन पर रोक लगा दी है। जिससे भक्तों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। जनपद के माता शूलिनी मंदिर में लाखों लोगों की आस्था है। लेकिन प्रशासन ने नया फरमान जारी करते हुए मन्दिर परिसर में कीर्तन पर रोक लगा दी है। जिससे भक्तों में खासी नाराजगी है। लोगों के अनुसार हिन्दू धर्म पर ऐसे फरमानों से कुठाराघात हो रहा है।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला है। कि मन्दिर के गेट के सामने जगह कम है जिस से दर्शन करने वाले भक्तों को परेशानी ना हो उसके लिए कीर्तन पर प्रतिबंध लगाया गया है। कीर्तन के लिए मन्दिर परिसर में बने हॉल में कोई मनाही नहीं है। वहीं मुख्य गेट के अलावा अन्य हॉल में भी कीर्तन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]