Home » ताजा खबरें » सुरेंद्र चौहान मेयर तो उमा कौशल बनी एमसी शिमला की डिप्टी मेयर…

सुरेंद्र चौहान मेयर तो उमा कौशल बनी एमसी शिमला की डिप्टी मेयर…

शिमला : आखिकार नगर निगम शिमला को 15 वें नए मेयर व डिप्टी मेयर मिल गए हैं। सुरेंद्र चौहान शिमला नगर निगम के मेयर तो उमा कौशल डिप्टी मेयर होंगी।दोनों मेयर और डिप्टी मेयर को निर्विरोध इस पद के लिए चुना गया है। इससे पहले आज शिमला नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इस बाद बीजेपी के 9 पार्षद जीते हैं और माकपा से एक पार्षद विजयी हुआ है। डीसी शिवम प्रताप ने सभी 34 पार्षदों को एक साथ पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह व नगर निगम चुनाव प्रभारी तजिंदर पाल बिट्टू मौजूद रहे । रविवार को सीएम सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर पर लगभग डेढ़ घंटे तक सभी पार्षदों से फीडबैक ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]