Home » ताजा खबरें » मैत्री संस्था ने IGMC कैंसर अस्पताल में मरीजों को बांटी न्यूट्रिशन किट व बेडशीट

मैत्री संस्था ने IGMC कैंसर अस्पताल में मरीजों को बांटी न्यूट्रिशन किट व बेडशीट

शिमला : .शिमला की सामाजिक संस्था मैत्री संस्था समय समय पर जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करती रहती है। इसी कड़ी में संस्था ने प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इदिंरा गांधी मेडिकल कॉलेज के कैंसर ब्लॉक में 50 बैडशीट व 50 नयूटि्शन किट बांटी गई। इसके अलावा मैत्री संस्था द्धारा कैंसर बलाॅंक में महिला वार्ड को अडाप्ट किया गया। जिसमें संस्था द्धारा महिला वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाया जाऐगा और जो भी जरूरत होगी कैंसर पेंशेंट को संस्था की ओर से दिया जाऐगा।

इस मौके पर संस्था की सीनियर वाईस प्रैजीडैंट निशि सूद ने अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य में नयूटि्शन किट भी मरीजों को बांटी।
उधर,मैत्री संस्था की प्रेसिडेंट ममता गोयल ने लोगों से कैंसर मरीजों की सहायता करने का आग्रह किया। संस्था की ओर से सहयोग देने के लिए उन्होंने फ़ोन नम्बर भी जारी किए हैं। वे 9418068315 व 7018603087 नo पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]