Home » Uncategorized » गुल्हाड़ी में एवर शाइन क्लब की दो दिवसीय कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिता सम्पन्न, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने की शिरकत…

गुल्हाड़ी में एवर शाइन क्लब की दो दिवसीय कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिता सम्पन्न, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने की शिरकत…

लाइव हिमाचल/सोलन: गुल्हाड़ी में एवर शाइन क्लब द्वारा दो दिवसीय कबड्डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजपा धर्मपुर मंडल अध्यक्ष मदन मोहन मेहता, विश्व हिंदू परिषद से आशीष अत्री, पंचायत प्रधान गीता तथा उपप्रधान दिनेश गोवर्धन ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एवर शाइन क्लब के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, धीरज ठाकुर और क्लब के समस्त सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रतियोगिता के सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों सहित हिस्सा लेने वाले तमाम प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि खेल हमें अनुशासन, एकता, भाईचारे और संघर्ष की भावना सिखाते हैं, और ग्रामीण स्तर पर होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12