Home » Uncategorized » सरकार की कुंडली इतनी खराब कि 30 साल सत्ता में नहीं लौटेगी कांग्रेस’: मंडी रैली में जयराम ठाकुर का तीखा हमला…

सरकार की कुंडली इतनी खराब कि 30 साल सत्ता में नहीं लौटेगी कांग्रेस’: मंडी रैली में जयराम ठाकुर का तीखा हमला…

Oplus_131072

मंडी: हिमाचल प्रदेश की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि सरकार की कुंडली इतनी खराब हो चुकी है कि कांग्रेस अगले 30 वर्षों तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के समापन के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने तंज कसा कि यदि मुख्यमंत्री प्रदेश में 68 जिले भी बना दें, तब भी जनता अपनी पुरानी गारंटियों और नाकामियों को नहीं भूलेगी और कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं और कुल्लू दशहरा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ‘कुंडली’ पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अन्य नेताओं को दरकिनार कर खुद को सर्वोसर्वा बनाने में जुटे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और रामपुर के विधायक नंद लाल के निधन के बावजूद मुख्यमंत्री के चंबा दौरे व वहां आयोजित कार्यक्रमों में नाटी डालने को संवेदनहीनता करार दिया। इससे पहले मंडी के पड्डुल मैदान से सेरी मंच तक निकाली गई इस पदयात्रा में 13 विधानसभा क्षेत्रों से हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *