Home » Uncategorized » सुक्खू सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला: रणधीर शर्मा बोले— “जनता के पैसे से सरकारी हेलिकॉप्टर से दिल्ली रैलियों में जा रहे CM

सुक्खू सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला: रणधीर शर्मा बोले— “जनता के पैसे से सरकारी हेलिकॉप्टर से दिल्ली रैलियों में जा रहे CM

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी हेलिकॉप्टर से दिल्ली दौरों और संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी व विधायक रणधीर शर्मा ने सोमवार को आरोप लगाया कि आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेश के सरकारी खजाने के पैसों से मुख्यमंत्री कांग्रेस के धरनों और रैलियों में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से इन यात्राओं पर हुए करोड़ों के खर्च का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। रणधीर शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि 1 नवंबर को दिल्ली में हुई कांग्रेस की रैली के लिए एचआरटीसी की करीब 200 बसें भेजी गईं।जिससे पिछले तीन दिनों में कई बस रूट प्रभावित हुए और आम जनता, छात्रों व कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में कांग्रेस नेताओं की राजनीतिक बैठकों व कमरों की बुकिंग पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12