Home » Uncategorized » शिलाई सड़क दुर्घटना: पिता-पुत्र की दुखद मौत, रात भर गायब रही 11 साल की बच्ची ड्रोन सर्च के बाद गांव में मिली सुरक्षित

शिलाई सड़क दुर्घटना: पिता-पुत्र की दुखद मौत, रात भर गायब रही 11 साल की बच्ची ड्रोन सर्च के बाद गांव में मिली सुरक्षित

नाहन: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई-रोहनाट सड़क पर भटनोल के समीप रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। रात करीब 11 बजे एसडीएम कार्यालय शिलाई में क्लर्क के पद पर कार्यरत सोहन सिंह की ब्रेज़ा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में सोहन सिंह (निवासी कांडो भटनोल) और उनके 7 वर्षीय मासूम बेटे शिवांश की मौत हो गई। वहीं कार में सवार उनकी 11 वर्षीय बेटी अन्वी हादसे के बाद पूरी रात लापता रही। सोमवार सुबह घटनास्थल पर बच्ची का स्कूल बैग मिलने के बाद प्रशासन और परिजनों की चिंता बढ़ गई, जिसके बाद एसडीएम शिलाई जसपाल की मौजूदगी में ड्रोन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 4-5 घंटे तक सघन खोज अभियान चलाया गया। राहत की बात यह रही कि बच्ची हादसे के बाद किसी तरह कार से बाहर निकलकर पास के ही एक गांव में सुरक्षित पहुंच गई थी। पिता-पुत्र की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है, जबकि बच्ची के सही-सलामत मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12