Aaj Ka Rashifal 2 November 2026 : आज का मूल मंत्र है बोलने से पहले सोचना, क्योंकि भावनाएं तेज रहेंगी और धैर्य कम होगा। मेष और सिंह राशि के जातकों को घर की जिम्मेदारियों तथा खर्च पर नजर रखनी चाहिए। वृषभ और मकर रिश्तों में नरमी बरतें, कन्या और धनु को मित्रों से मदद मिलेगी। दोपहर बाद नवमी लगने पर माहौल थोड़ा हल्का होगा, तब रुके काम आगे बढ़ाएं। आइए ग्रहों के गोचर के आधार पर जानते हैं आपका आज का राशिफल।
मेष राशिफल, घरेलू कार्यों में रह सकते हैं व्यस्त
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर की चारदीवारी के भीतर की हलचल वाला है। चंद्रदेव और मंगलदेव आपके चौथे घर में हैं, इसलिए मां या घर के किसी बुजुर्ग की बात मन को चुभ सकती है। मगर, पलटकर जवाब देने से पहले एक बार रुक जाएं। रसोई, पानी की टंकी या नल की कोई खराबी आज सामने आ सकती है, जिसकी मरम्मत पर जेब ढीली हो सकती है। जमीन या मकान की बात चल रही है तो दोपहर बाद सौदा करें, नवमी लगने के बाद तस्वीर ज्यादा साफ होगी। शाम को घर लौटते समय वाहन की गति धीमी रखें। सीने की जलन और एसिडिटी से बचने के लिए तला और खट्टा कम खाएं। रात को मां के साथ कुछ देर बैठने से मन हल्का होगा।शुभ रंग: सिंदूरी । शुभ अंक: 9
उपाय: मां के पैर छूकर घर से निकलें और गाय को अग्रासन दें।
वृषभ राशिफल, भाई-बहन के साथ विवादों से बचें
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज हिम्मत और बातचीत दोनों बढ़ेंगी, मगर जुबान की धार भी तेज रहेगी। चंद्रदेव और मंगलदेव आपके तीसरे घर में हैं, इसलिए छोटे भाई-बहन से किसी पुरानी बात पर तनातनी हो सकती है, जबकि वही बात प्यार से कहने पर मामला सुलझ जाएगा। सेल्स, मार्केटिंग जैसे काम से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। फोन और ईमेल का जवाब देर तक न टालें। पड़ोसी से वाहन की पार्किंग या शोर को लेकर कहासुनी की आशंका है, बात बढ़ाने के बजाय हंसकर निकल जाएं। सोशल मीडिया पर किसी विवादित पोस्ट पर टिप्पणी करने से बचें, वरना बेवजह की बहस गले पड़ेगी और मन भी विचलित रहेगा। कंधों और बाजुओं में खिंचाव रहेगा। शाम को किसी करीबी से बात करके मन का बोझ उतारें।
शुभ रंग: आसमानी । शुभ अंक: 15
उपाय: पास-पड़ोस के बच्चों में कोई मीठी चीज बांटें।
मिथुन राशिफल, मिलाजुला रहेगा दिन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज धन और परिवार की बातें सबसे ऊपर रहेंगी। चंद्रदेव और मंगलदेव आपके दूसरे घर में हैं, इसलिए किसी रिश्तेदार को पहले दिए गए उधार की वापसी की बात छिड़ सकती है। मगर, बोलने का अंदाज नरम रखें, वरना रकम अटकने के साथ रिश्ता भी बिगड़ सकता है। बैंक में जमा बचत, गहनों या किसी बहन-बेटी के विवाह के खर्च का हिसाब कर सकते हैं। नया उधार देने या किसी की जमानत लेने से बचें। खाने में खटास या मसाले को लेकर विवाद न करें। जुबान से निकली एक तीखी बात पूरे दिन का माहौल बिगाड़ सकती है। दांतों से जुड़ी परेशानी या ठंडा-गरम लगने और गले में खराश की आशंका है, गुनगुना पानी पिएं।
शुभ रंग: हल्का पीला । शुभ अंक: 3
उपाय: शिवलिंग पर कच्चे दूध में थोड़ा शहद मिलाकर अर्पित करें।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 6 अक्टूबर 2026 : मिथुन वालों को मिलेगा धन लाभ, सिंह वाले पर्दे के पीछे से करें तैयारी, जानें अपना आज का भविष्यफल
यह भी पढ़ें:
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 6 अक्टूबर 2026 : मिथुन वालों को मिलेगा धन लाभ, सिंह वाले पर्दे के पीछे से करें तैयारी, जानें अपना आज का भविष्यफल
कर्क राशिफल, उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। चंद्रदेव आपकी ही राशि में हैं और नीच के मंगलदेव के साथ धनलक्ष्मी योग बना रहे हैं। इसलिए धन लाभ भी हो सकता है और आपके व्यक्तित्व में अलग सा तेज भी दिख सकता है। हालांकि, छोटी सी आलोचना पर भी आंखें नम हो सकती हैं और अगले ही पल गुस्सा भी आ सकता है। इस उतार-चढ़ाव को सुबह ही संभाल लेंगे, तो किसी से तकरार नहीं होगी। कोई रुका हुआ काम खुद-ब-खुद आगे बढ़ेगा और आपकी बात का वजन बढ़ेगा। नौकरी करने वाले अपने सीनियर की टिप्पणी को सीख की तरह लें। मां या मां समान किसी महिला से मन की बात कहने पर बोझ घटेगा। पुरानी नाराजगी खत्म करने की पहल करें। सर्दी-जुकाम और भारीपन की शिकायत रह सकती है।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 11
उपाय: ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
सिंह राशिफल, आराम और नींद का रखें ध्यान
सिंह राशि के जातकों के लिए आज खर्च और भाग-दौड़ का दिन है। चंद्रदेव और मंगलदेव आपके बारहवें घर में हैं, इसलिए इलाज, किसी जांच या यात्रा पर अनचाहा खर्च आ सकता है। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से फोन पर चर्चा हो सकती है। गुरुदेव आपके लग्न पर हैं, इसलिए मन में दान और सेवा का भाव रहेगा। रात की नींद हल्की रह सकती है। मोबाइल पर देर रात तक समय बिताने की आदत भी आज नींद खराब करेगी और अगले दिन की ऊर्जा पर भारी पड़ेगी। आराम का पूरा ध्यान रखें। तलवों में जलन महसूस होगी, सोने से पहले पैर धोकर सोएं। शाम को खाली बैठकर बेकार की चिंता न पालें, किसी जरूरी काम में मन लगाएं।
शुभ रंग: तांबई भूरा । शुभ अंक: 10
उपाय: रात को सोने से पहले सिरहाने एक गिलास पानी रखें और सुबह तुलसी में डालें।
कन्या राशिफल, नौकरी में मित्रों के सहयोग से होगा लाभ
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दोस्तों और जान पहचान से जुड़ा लाभ दिख रहा है। चंद्रदेव और मंगलदेव आपके ग्यारहवें घर में हैं, इसलिए किसी मित्र की सिफारिश से कोई नया ऑर्डर, नौकरी का मौका या बातचीत का रास्ता खुल सकता है। मगर बड़े भाई या बहन से पैसों की बात आज छेड़ेंगे तो मनमुटाव हो सकता है, इसे मौका देखकर करें। दोस्तों की टोली में खाने-पीने या घूमने का खर्च अपने बजट से ज्यादा न होने दें। कोई जल्दी पैसा दोगुना करने वाली स्कीम के झांसे में न आएं। नीच मंगलदेव जल्दबाजी में नुकसान करा सकते हैं। आपके लग्न के स्वामी बुधदेव अस्त हैं, इसलिए कोई भी बात दो बार पूछकर ही आगे बढ़ाएं। ज्यादा देर तक बैठने से पिंडलियों में खिंचाव रहेगा, बीच बीच में टहलें। शाम को किसी पुराने साथी से फोन पर खुलकर बातें हो सकती हैं। इससे आगे के काम का कोई नया रास्ता निकल सकता है।
शुभ रंग: हरा । शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी को दूर्वा की 11 गांठ अर्पित करें।
तुला राशिफल, दफ्तर में हो सकती है महत्वपूर्ण चर्चा
तुला राशि के जातकों के लिए आज काम का दबाव रह सकता है। दफ्तर की बातें घर तक न ले जाएं। चंद्रदेव और मंगलदेव आपके दसवें घर में हैं, इसलिए बॉस या क्लाइंट आपकी बात सुनेंगे जरूर, लेकिन उसकी मंजूरी देने में देर लगाएंगे। सूर्यदेव और बुधदेव आपके लग्न पर हैं और बुधदेव अस्त हैं। इसलिए ईमेल, कोटेशन या रिपोर्ट में छोटी गलती रह सकती है, भेजने से पहले दो बार पढ़ें। प्रमोशन या वेतन की चर्चा आज हो सकती है। या किसी दूसरे काम से भी धन लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। सहकर्मी की प्रशंसा पर जलन का भाव न रखें। अपनी उपलब्धि का खुद ढिंढोरा खुद न पीटें। स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करने से आंखों में थकान और सिर में भारीपन रहेगा। बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें। शाम को परिवार के साथ बाहर खाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग: क्रीम । शुभ अंक: 14
उपाय: देवी लक्ष्मी को गुलाब का इत्र अर्पित करें।
वृश्चिक राशिफल, पिता की सलाह आएगी काम
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज प्लानिंग में देरी का दिन है। चंद्रदेव और आपके लग्नेश मंगलदेव नौवें घर में हैं, इसलिए लंबी यात्रा की बुकिंग कर सकते हैं। कोर्स में दाखिले या छात्रवृत्ति के फॉर्म में किसी कागज की कमी निकल सकती है और काम एक दिन आगे खिसक सकता है। निराश न हों, कमी सुधार लेने पर आगे का रास्ता खुल जाएगा। पिता जी या किसी गुरु की सलाह आज काम आएगी, भले ही वह आपको थोड़ी कड़वी लगे। कार्यस्थल में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक स्थल जाने का मौका मिल सकता है। सूर्यदेव, बुधदेव और शुक्रदेव बारहवें घर में हैं, इसलिए खर्च की गुंजाइश बनी रहेगी। किसी की कही बात पर बेवजह का शक न करें। कूल्हे और जांघ में खिंचाव हो सकता है। रात को किसी धार्मिक पुस्तक के कुछ पन्ने पढ़ें।
शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 17
उपाय: पीपल की जड़ में कच्चा दूध मिलाकर जल चढ़ाएं।
धनु राशिफल, पुरानी बातों को दिल से न लगाएं
धनु राशि के जातकों के लिए आज मन में दबी बातें ऊपर आ सकती हैं। चंद्रदेव और मंगलदेव आठवें घर में हैं, इसलिए कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है या पुरानी शिकायत को लेकर फिर बहस छिड़ सकती है। किसी की गोपनीय बात आपके पास है, तो उसे राज ही रखें, वर्ना संबंध बिगड़ सकते हैं। पुरानी चैट, कागज या फोटो की सफाई के दौरान कोई अप्रिय याद सामने आ सकती है। अचानक कोई छोटा खर्च, जैसे वाहन की मरम्मत या दवा, जेब हल्की करेगा। सूर्यदेव, बुधदेव और शुक्रदेव आपके ग्यारहवें घर में हैं, इसलिए दोस्तों का साथ आपको संभालेगा। पेट के निचले हिस्से में ऐंठन हो सकती है, पानी भरपूर पिएं और बाहर के खाने से परहेज करें। शाम को किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मन की बात साझा करें, मन हल्का हो जाएगा।
शुभ रंग: केसरिया । शुभ अंक: 12
उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल और दही दान करें।
मकर राशिफल, खुशियों का आनंद उठाने का समय
मकर राशि के जातकों के लिए आज रिश्तों और साझेदारी का हिसाब किताब खुलेगा। चंद्रदेव और मंगलदेव आपके सातवें घर में हैं, इसलिए कारोबार में साझेदार के साथ मुनाफे के बंटवारे या किसी खर्च पर तीखी बहस हो सकती है। ग्राहकों की कोई शिकायत मिलने पर सफाई देने के बजाय पहले उनकी बात पूरी सुनें। सूर्यदेव, बुधदेव और शुक्रदेव आपके दसवें घर में हैं, इसलिए काम की जगह पर आपकी साख बनी रहेगी और कोई अधिकारी आपकी तारीफ कर सकता है। तमाम बातों के बीच आज मिलने वाली खुशियों का आनंद उठाने का दिन है। लग्नेश शनिदेव वक्री होकर तीसरे घर में हैं, इसलिए मेहनत ज्यादा और नतीजा धीमा दिखेगा, धैर्य रखें। घुटनों और जोड़ों में अकड़न रहेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ साधारण सी बातचीत ही सबसे बड़ा मरहम और सहारा बनेगी। कारोबार से जुड़े पुराने पेमेंट की याद दिलाना हो तो विनम्र संदेश भेजें। कड़वा लहजा रुकी रकम को और रोक देगा।
शुभ रंग: स्लेटी । शुभ अंक: 8
उपाय: बहते जल में मुट्ठी भर काले तिल प्रवाहित करें।
कुंभ राशिफल, काम और सेहत दोनों पर दें ध्यान
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दफ्तर के काम और सेहत पर ध्यान देने का दिन है। चंद्रदेव और मंगलदेव आपके छठे घर में हैं, इसलिए विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। हालांकि, सहकर्मियों की चुगली न करें। किसी की बुराई सुनकर उसमें शामिल न हों। टीम में आए नए सदस्य के साथ तालमेल बिठाने में भी आपकी परीक्षा होगी। छुट्टी की अर्जी या शिफ्ट बदलने की बात आज मंजूर हो सकती है। मामा पक्ष से कोई शुभ-अशुभ खबर की सूचना मिल सकती है। घर में पालतू जानवर हो, तो उसकी सेहत का ध्यान रखें। नशे या देर रात की पार्टी से दूरी रखें, वरना सेहत बिगड़ेगी। एलर्जी या त्वचा पर लाल चकत्ते हो सकते हैं। शाम को घर के सदस्यों के साथ सादा भोजन करें और अगले दिन की प्लानिंग कर लें, ताकि भागदौड़ कम हो।
शुभ रंग: बैंगनी । शुभ अंक: 4
उपाय: भैरव जी के नाम पर कुत्ते को दूध रोटी खिलाएं।
मीन राशिफल, अपने और अपने रिश्तों के लिए करें मेहनत
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बच्चों और मन की बातों के नाम है। चंद्रदेव और मंगलदेव आपके पांचवें घर में हैं, इसलिए बच्चे की पढ़ाई, परीक्षा के नतीजे या ट्यूशन की चिंता आपको व्यस्त रखेगी, पर उन पर चिल्लाने के बजाय बातचीत करें। प्रेम संबंध में किसी उलाहने या मजाक से मन विचलित हो सकता है। मुस्कुराकर कर बात करें और कुछ चीजों को नजरअंदाज करें। अपने लिए समय निकालें और अपने रिश्तों को मजबूती देने के लिए कुछ छोटे-छोटे प्रयास जरूर करें। शाम को बच्चों के साथ कोई खेल खेलें। इससे रिश्ता गहरा होगा और आपका मन भी हल्का रहेगा। लेखन, संगीत, डिजाइन या वीडियो जैसे रचनात्मक काम में आज नई सूझ मिलेगी। शेयर बाजार या ऑनलाइन ट्रेडिंग में लाभ की उम्मीद है। इसलिए थकान और सुस्ती महसूस होगी, कामों को छोटे हिस्सों में बांटें। पीठ और कमर के निचले हिस्से में खिंचाव रहेगा, लंबे समय तक एक ही मुद्रा में न बैठें।
शुभ रंग: हल्का सुनहरा । शुभ अंक: 7
उपाय: बच्चों को केले या पीली मिठाई बांटें।





