Home » ताजा खबरें » सोलन में भक्तिमय माहौल: भगवान गणपति और हनुमान की भव्य शोभायात्रा के साथ जगदंबा रामलीला का शुभारंभ

सोलन में भक्तिमय माहौल: भगवान गणपति और हनुमान की भव्य शोभायात्रा के साथ जगदंबा रामलीला का शुभारंभ

लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन शहर में भगवान गणपति और हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा के साथ जगदंबा रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया है। माता चुली मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा चौक बाजार, गंज बाजार और अपर बाजार से होते हुए माल रोड से पुराने बस अड्डे तक पहुंची, जिसमें ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंडल के निर्देशक हरीश मरवाह ने बताया कि इस बार भी संपूर्ण रामायण पर आधारित मंचन किया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों या परंपरा के विपरीत नृत्यों का इस्तेमाल हिमाचल /नहीं होगा। वहीं, प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर ने जानकारी दी कि गंज बाजार में रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से शुरू होगा और दर्शकों के बैठने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। इस शोभायात्रा के दौरान पूर्व व्यापार मंडल प्रधान मुकेश गुप्ता, निर्देशक हरीश मरवाह, प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर, सचिव सुमित खन्ना, भूपेंद्र शर्मा, सचिन वर्मा, राजकुमार, मुकेश शर्मा और मनीष मरवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *