Home » Uncategorized » लिव-इन-रिलेशन के बाद मुस्लिम युवक ने युवती से शादी से किया इनकार, दूसरी बार एसपी के पास पहुंची लड़की

लिव-इन-रिलेशन के बाद मुस्लिम युवक ने युवती से शादी से किया इनकार, दूसरी बार एसपी के पास पहुंची लड़की

लाइव हिमाचल/मंडी: मोहाली की एक युवती ने हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी एक दर्जी (टेलर) पर शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशनशिप में दुष्कर्म करने, धोखा देने और आईफोन व 70 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, जनवरी में इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए युवक ने अप्रैल से खरड़ और मंडी में साथ रहते हुए शादी का भरोसा दिया, लेकिन 13 अगस्त को वह और उसका परिवार अपनी बात से मुकर गए। इसके बाद जब मंडी में शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़िता ने यूपी के मुजफ्फरनगर से जीरो FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला मंडी ट्रांसफर हुआ और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। युवती का यह भी आरोप है कि 18 अगस्त को आरोपी उसका फोन लेकर फरार हो गया, जिसे हासिल करने के लिए उसे अपनी नाक का कोका तक बेचना पड़ा, तथा मंडी पुलिस आरोपी के एक्टिव होने के बावजूद उसे गिरफ्तार करने में ढील बरत रही है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जांच के लिए SIT का गठन किया गया है और पुलिस टीम आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *