Home » Uncategorized » हमीरपुर में सनसनी: दर्जी की दुकान चलाने वाले के निकले संदिग्ध तार, NIA और पुलिस की पूछताछ जारी…

हमीरपुर में सनसनी: दर्जी की दुकान चलाने वाले के निकले संदिग्ध तार, NIA और पुलिस की पूछताछ जारी…

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से एक बेहद हैरान करने वाला और सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के आधार पर हमीरपुर पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला मोहम्मद हमज़ा है, जो पिछले 3 सालों से हमीरपुर की प्रताप गली में दर्जी का काम सीख और कर रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आतंकी ओसामा बिन लादेन की विचारधारा को बढ़ावा देने वाले ‘यूनाइट उम्माह’ नाम के इंस्टाग्राम ग्रुप और कई संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़ा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब दिल्ली से एनआईए (NIA) की विशेष टीम भी हमीरपुर पहुँच चुकी है और आरोपी के पाकिस्तान कनेक्शन के साथ-साथ सीमा पार की ऑनलाइन गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर के अनुसार, एनआईए से मिले इनपुट के बाद 21 सितंबर को मामला दर्ज कर आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था और बिना पुलिस वेरिफिकेशन के भारी राज्यों से आने वाले लोगों को किराए पर मकान व दुकान देने पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एसपी ने आम जनता और दुकान मालिकों से सख्त अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को जगह देने से पहले उसकी पूरी पुलिस वेरिफिकेशन ज़रूर करवाएं। फिलहाल, एनआईए और स्थानीय पुलिस आरोपी के नेटवर्क और इस संदिग्ध फंडिंग के पीछे के सच का पता लगाने के लिए गहनता से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]