Home » Uncategorized » हुनर का प्रदर्शन: सोलन आईटीआई की छात्राओं ने खुद बनाए परिधान, रैंप पर हासिल किए पुरस्कार

हुनर का प्रदर्शन: सोलन आईटीआई की छात्राओं ने खुद बनाए परिधान, रैंप पर हासिल किए पुरस्कार

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए) सोलन में तकनीकी शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण निदेशालय, सुंदरनगर के निर्देशानुसार एप्रिल सेक्टर की छात्राओं द्वारा स्व-निर्मित परिधानों का एक भव्य फैशन शो और रैंप वॉक आयोजित किया गया। संस्थान की प्रधानाचार्य इंजीनियर नवीन कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के सीएसआर प्रोजेक्ट के डिप्टी मैनेजर नवनीत ढिमरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और छात्राओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए भविष्य में भी निशुल्क प्रशिक्षण का आश्वासन दिया। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजिनियर नवीन कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन विभाग के दिशानिर्देशानुसार किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं द्वारा वर्ष भर के प्रशिक्षण दौरान स्व-निर्मित परिधानों को प्रदर्शित करना है जिससे कि न केवल उनका मनोबल बड़े साथ ही साथ संबंधित व्यवसाय के प्रति आमजन को अवगत कराया जा सके। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह कार्यक्रम न केवल छात्राओं के हुनर को प्रदर्शित करता है बल्कि उनके उज्वल भविष्य को भी दर्शाता है। उन्होंने संबंधित ड्रेस मेकिंग ट्रेड अनुदेशिका, श्रीमति तेनजिन डोल्मा व समस्त सहयोगी आयोजकों को इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए बधाई दी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नवनीत ढिमरी, डिप्टी मैनेजर; CSR Pidilite Industries रहे, उन्होंने इस कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य, संबंधित ट्रेड अनुदेशिका तेनजिन डोल्मा, सहयोगी आयोजकों व प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी ओर कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए ताकि प्रशिक्षणार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके तथा आमजन रोजगार के प्रति प्रेरित हो सकें। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया तथा पिडिलाइट इंडस्ट्रीज की तरफ से भविष्य में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा संस्थान स्तर पर पिडिलाइट इंडस्ट्री की तरफ से पूर्व की भांति निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
संस्थान के वर्ग अनुदेशक मनोज कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि  नवनीत ढिमरी, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (CSR PROJECT),  अखिलेश कुमार, प्रशिक्षण पर्यवेक्षक पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (CSR PROJECT), संस्थान के प्रधानाचार्य, वर्ग अनुदेशक, कार्यालय अधीक्षक, संबंधित ट्रेड अनुदेशिका तेनजिन डोल्मा तथा, अन्य सहयोगियों व गणमान्य व्यक्तियों का इस रैंप वॉक/स्टेज शो को सफ़ल बनाने हेतु बधाई दी तथा आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में स्विंग टेक्नोलॉजी की छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित परिधानों को रैंप पर आकर्षक अंदाज में प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा किया गया रैंप वॉक था जिसमें उन्होंने पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित होकर मंच पर अपना प्रदर्शन किया। मुख्य परिधानों में जैसे साड़ी, काफ्तान, इंडियन परम्परागत ड्रेस, वेस्टर्न ड्रेस, लहंगा, रेजता, लाहौली परम्परागत परिधान इत्यादि परिधानों का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राउंड्स में साड़ी राउंड में अंजली प्रथम और तान्या द्वितीय, कफ्तान राउंड में अंजली प्रथम और लक्ष्मी द्वितीय, भारतीय परम्परागत परिधान में अंजली प्रथम और तान्या द्वितीय, वेस्टर्न परिधान में सोनम प्रथम और अंजली द्वितीय, लहंगा में लक्ष्मी प्रथम और अंजली द्वितीय, रेज्ता में राखी प्रथम और उमंग द्वितीय, लाहुली परिधान में दुर्गा प्रथम और साक्षी द्वितीय रहे। इस रैंप वॉक/स्टेज शो को 07 राउंड्स में संपन्न करवाया गया तथा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के वर्ग अनुदेशक मनोज कुमार शर्मा, अनिल कुमार ठाकुर, कर्मजीत सिंह, कार्यालय अधीक्षक विकास सैनी, संबंधित ट्रेड अनुदेशिका तेनजिन डोल्मा व अन्य विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशकों, ट्रेनर्स, कार्यालय स्टॉफ के इलावा संस्थान के लगभग 250 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *