Home » Uncategorized » नीट धांधली को लेकर शिमला में SFI का प्रदर्शन, नारों से गूँजा समरहिल चौक

नीट धांधली को लेकर शिमला में SFI का प्रदर्शन, नारों से गूँजा समरहिल चौक

Oplus_131072

शिमला: शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के समरहिल परिसर में मंगलवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय के लाल चौक पर एनटीए का पुतला फूंका और चक्का जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते समरहिल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। एसएफआई के इकाई सचिव मुकेश ने आरोप लगाया कि नीट और नेट जैसी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और धांधली के मामलों ने देश की शिक्षा व्यवस्था की साख को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने में विफल रही है।
प्रदर्शनकारियों ने एनटीए को भंग करने, पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में करवाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग भी की गई। एसएफआई ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को प्रदेशभर में तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *