Home » Uncategorized » खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अटल टनल दौरा हुआ रद्द…

खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अटल टनल दौरा हुआ रद्द…

शिमला: राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के मद्देनजर उनका 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग और सिस्सू का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है। खराब माैसम के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अटल टनल रोहतांग और सिस्सू का दाैरा रद्द हो गया है। राष्ट्रपति ने बुधवार को रोहतांग जाना था। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के मद्देनजर उनका 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग और सिस्सू का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रपति दौरे के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई थीं। मनाली से लेकर लाहौल तक पुलिस बल भी तैनात किया गया था। उधर, लाहाैल स्पीति की उपायुक्त किरण भडाना ने बताया कि केंद्र सरकार की और से जारी अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रपति का दौरा रद्द हो गया है। मौसम विभाग ने छह दिन तक माैसम खराब रहने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *