Home » Uncategorized » सरकारी स्कूलों में सीबीएसई के प्रति भारी उत्साह, मंडी जिले में 12 हजार से अधिक बच्चों ने लिया एडमिशन…

सरकारी स्कूलों में सीबीएसई के प्रति भारी उत्साह, मंडी जिले में 12 हजार से अधिक बच्चों ने लिया एडमिशन…

मंडी : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई के ‘सुक्खू सरकार’ के फैसले का लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया है. प्रथम चरण में जिला मंडी के 23 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई के अधीन किया गया है. यहां प्रवेश पाने के लिए छात्रों एवं अभिभावकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. 12 हजार से अधिक बच्चे विभिन्न कक्षाओं में अभी तक दाखिला ले चुके हैं. दरअसल, जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू, मढ़ी, पनारसा, जोगिंदरनगर, करसोग, गोहर, मंडी, सरकाघाट, जंजैहली, सुंदरनगर, रिवालसर, गद्दीधार,  मंडप,  भराड़ी स्थित सज्जयाओपिपलू, चौंतड़ा, कोटली, बालीचौकी, पांगणा, पधर, तेबन, बलद्वाड़ा, भद्रवाड़ तथा कोलनी ढलवान में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है. 16 अप्रैल, 2026 तक इन स्कूलों में 12,083 बच्चे प्रवेश ले चुके हैं. बलद्वाड़ा में 389, बालीचौकी में 769, भंगरोटू में 519, भराड़ी में 198, भद्रवाड़ में 160, चौंतडा 579, गद्दीधार 142, गोहर 655, जंजैहली 593, जोगिंदरनगर 1050, करसोग 1031, कोलनी ढलवान 187, कोटली 773, मंडप 432, मंडी 646, मढ़ी 274, पधर 592, पनारसा 506, पांगणा 624, रिवालसर 512, सरकाघाट 529, सुंदरनगर में 595 तथा तेबन में 328 बच्चों ने अभी तक प्रवेश लिया है। बाल वाटिका से जमा दो तक प्रवेश प्रक्रिया जारी है. छठी, नौवीं, दसवीं, जमा एक तथा जमा दो में प्रवेश का आंकड़ा एक हजार पार हो चुका है. जिला में बाल वाटिका एक में 226, बाल वाटिका दो में 341 तथा बाल वाटिका तीन में 344 नौनिहालों ने प्रवेश लिया है. प्रथम कक्षा में 483, दूसरी में 370, तीसरी में 238, चौथी में 487, पांचवीं में 492, छठी में 1028, सातवीं में 945, आठवीं कक्षा में 964, नौवीं में 1295, दसवीं में 1165 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है. जमा एक में 1862 तथा जमा दो में 1873 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रदेश सरकार की इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. सरकारी स्कूलों में प्रवेश में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है. लोग इस दूरदर्शी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की खुले मन से तारीफ कर रहे हैं. उप निदेशक उच्च शिक्षा यशवीर धीमान का कहना है कि मंडी के 23 सरकारी स्कूलों में इस सत्र से सीबीएसई कक्षाएं शुरू की गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया विलंब शुल्क के साथ 30 अप्रैल तक जारी है। सीबीएसई पैटर्न लागू होने के बाद इन स्कूलों में छात्र नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। किसी कक्षा में 40 से अधिक बच्चे होते हैं तो अलग से सेक्शन बनाया जाएगा। किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *