Home » Uncategorized » एंट्री टैक्स और पेट्रोल-डीजल पर सेस का विरोध, विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

एंट्री टैक्स और पेट्रोल-डीजल पर सेस का विरोध, विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

शिमला: आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के 11वें दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू है. विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायकों ने रोबोटिक सर्जरी को लेकर कई अहम सवालों पर जवाब मांगा है. इस दौरान सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 40 सवाल पूछे गए, जिसमें 30 तारांकित सवालों के उत्तर संबंधित विभागों के मंत्री सदन में देंगे. विधायकों के ओर से पूछे गए 10 अतारांकित सवालों के उत्तर सभा पटल पर रखे जाएंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित सेस और एंट्री टैक्स का विरोध किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि, एक लाख ऑपरेशन में खर्च होगा. हिमकेयर और आयुष्मान में ये कवर नहीं होगा. इसका मतलब इसमें वही लोग कवर होंगे जो ऑपरेशन खर्च को वहन कर सकता है. आप दो रोबोटिक सर्जरी मशीन से शुरुआत कर सकते हैं, आपने पांच मशीन का ऑर्डर जारी कर दिया है. अभी तक बहुत सारे स्टाफ को ट्रेनिंग देने का प्रॉसेस पूरा नहीं हुआ है ऐसे में पांच मशीन खरीदने की एकदम से क्या जरूरत थी. दो से भी अभी काम चल सकता था. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि, रोबोटिक सर्जरी में एक ऑपरेशन का खर्च 1 लाख रुपए आता है. वहीं, प्राइवेट अस्पताल में यही खर्च 5 लाख से कम नहीं आता है. उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी में जो प्रोसीजर एक बार अपनाया जाता है, वह दोबारा प्रयोग नहीं होता है, तभी ऑपरेशन का खर्च अधिक है. सीएम सुक्खू ने राकेश जम्वाल के सप्लीमेंट्री सवाल के जवाब में कहा कि, हिमकेयर और आयुष्मान भारत कार्ड में गरीब लोगों को भविष्य में सुविधा देने पर विचार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *