लाइव हिमाचल/सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम दाडलाघाट क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिछले काफी समय से चरस एवं अफीम की तस्करी में संलिप्त है तथा यह व्यक्ति रामपुर की ओर से एक आल्टो कार में एक ट्रक को पायलट करते हुए दाडलाघाट की तरफ आ रहा है । जिस पर SIU टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कराड़ाघाट के समीप नाकाबंदी की गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 935 ग्राम अफीम और 1.980 किलोग्राम चरस के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आल्टो कार और ट्रक जब्त किए गए वहीं एक अन्य आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को एक आल्टो गाड़ी पायलट कर रही थी जिसका चालक मौके से फरार हो गया है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना दाडलाघाट में NDPS एक्ट के तहत एक मामला भी दर्ज है। इस मामले में अभी आगामी जांच जारी है।





