Home » Uncategorized » राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में आयोजित सात दिवसीय वार्षिक शिविर संपन्न…

राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में आयोजित सात दिवसीय वार्षिक शिविर संपन्न…

सोलन: राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर की‎ एनएसएस यूनिट द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर का समापन हो गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह रहे जिनका महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। समापन समारोह में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सतीश नेगी, डॉ. सुनील चौहान, स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि महोदय तथा ‎प्राचार्या महोदया ने दीप प्रज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया। स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनों की मुख्य विशेषताओं में सरस्वती वन्द्ना, एनएसएस गीत, पारंपरिक गीत, नृत्य और हिमाचली नाटी शामिल हैं। वहीं‎ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदेव चंद शर्मा द्वारा शिविर के सात दिन का समग्र प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने शैक्षणिक वर्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किए गए सराहनीय कार्य सभी के सम्मुख रखे। कॉलेज केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्षा हिमानी और अरुणा, बी.ए. त्तृतीय वर्ष की छात्रा ने अपने शिविर के अनुभवों को सभी के साथ साँझा किया । मुख्य अतिथि द्वारा विगत वार्षिक के सात दिवसीय वार्षिक शिविर के स्वयंसेवकों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन रीता, आरुषि, पूजा और कोमल द्वारा किया गया। वहीं स्वयंसेवकों ने डॉ. सुनील चौहान का अभिनन्दन कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसी समारोह में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और स्वयंसेवकों को सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में बताया। एनएसएस विशेष शिविर के समापन समारोह में प्रोफेसर पल्लवी ने सभी के प्रति आभार और धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *