दिल्ली पुलिस ने AI समिट में प्रदर्शन करने वाले 3 कांग्रेसी पकड़े, हिमाचल पुलिस ने नाका लगाकर सोलन में छुड़ाए…

लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश पहुंचे दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को सोलन पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी. मामला तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते स्थिति ऐसी बन गई कि सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 […]

मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये तक के सभी बिलों की अदायगी के दिए निर्देश…

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को राज्य के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित ठेकेदारों के 20 लाख रुपये तक के सभी लंबित बिलों को प्राथमिकता के आधार पर अदा करने के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि […]

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जाना औषधीय व सुगंधित पौधों का महत्व…

मंडी/गोहर : राजकीय उच्च विद्यालय बहवा के 25 विद्यार्थियों एवं दो शिक्षकों ने आज कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर, थुनाग स्थित गोहर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर डॉ. अरुणा मेहता, वैज्ञानिक (औषधीय एवं सुगंधित पौधे) ने विद्यार्थियों को औषधीय और सुगंधित पौधों के महत्व, उनके स्वास्थ्य लाभ तथा आय के स्रोत के रूप […]

राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में आयोजित सात दिवसीय वार्षिक शिविर संपन्न…

सोलन: राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर की‎ एनएसएस यूनिट द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर का समापन हो गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह रहे जिनका महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। समापन समारोह में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सतीश नेगी, डॉ. सुनील चौहान, स्टाफ के […]

गुरूकोठा और गागल स्कूल को दूसरे चरण में सीबीएसई से संबद्ध करने पर होगा विचार : रोहित ठाकुर

मंडी: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के सरकीधार में लगभग 03 करोड़ 29 लाख से निर्मित होने वाले सरकीधार उच्च और प्राथमिक विद्यालय भवनों तथा पंचायत घर सरकीधार के भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में प्राकृतिक आपदा का केंद्र […]

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड की 5 दिन नहीं मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं, अपग्रेड होगा सिस्टम

शिमला : हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधाएं और अधिक प्रभावी देने के दृष्टिगत वेबसाइट व बिलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। इस कारण पांच दिन शुक्रवार से लेकर 3 मार्च तक ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिलेंगी। इस दौरान  अपग्रेड कुछ ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। बिजली बोर्ड के सभी कार्यों को […]

प्राकृतिक खेती को अपनाकर बढाएं अपनी आय: कमलेश ठाकुर

हमीरपुर: कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के गांव जसाई में एक किसान गोष्ठी आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र के किसानों को संबोधित करते हुए कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के […]

कांगड़ा में हुए स्कूल में मर्डर के बाद अब शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, हर सरकारी विद्यालय में लगेंगे CCTV कैमरा

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को स्कूल परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं। चौकीदारों, खासकर पुरुष चौकीदारों की कमी के कारण कई स्कूलों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आ रही हैं। ऐसे में स्कूल संपत्ति की […]

फोर्टिस मोहाली ने मिनिमली-इनवेसिव सर्जरी के माध्यम से टखने और पैर की चोटों का सफल इलाज…

सोलन : फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के अंतर्गत फुट एंड एंकल विभाग उन्नत मिनिमली-इनवेसिव सर्जरी (एमआईएस) तकनीकों का उपयोग करते हुए जटिल पैर और टखने (फुट एंड एंकल) की विकृतियों के उपचार में नए मानक स्थापित कर रहा है। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में फुट एंड एंकल सर्जरी के कंसल्टेंट डॉ. चंदन नारंग ने […]

हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन…

शिमला: हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में आज एक प्रतिनिधिमंडल भूपराम वर्मा अतिरिक्त महासचिव संयुक्त संघर्ष समिति की अध्यक्षता में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से लोक भवन शिमला में मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल के समक्ष हिमाचल प्रदेश में गंभीर वित्तीय अस्थिरता, पेंशन अधिकारों के व्यवस्थित उल्लंघन […]