Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड की 5 दिन नहीं मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं, अपग्रेड होगा सिस्टम

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड की 5 दिन नहीं मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं, अपग्रेड होगा सिस्टम

शिमला : हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधाएं और अधिक प्रभावी देने के दृष्टिगत वेबसाइट व बिलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। इस कारण पांच दिन शुक्रवार से लेकर 3 मार्च तक ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिलेंगी। इस दौरान  अपग्रेड कुछ ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। बिजली बोर्ड के सभी कार्यों को जहां ऑनलाइन किया जा रहा है, वहीं अधिकतर उपभोक्ता सेवाओं को भी ऑनलाइन किया गया है, इसमें विद्युत उपभोक्ता अपना ऑनलाइन बिल देख सकते हैं। ऑनलाइन सुविधा से विद्युत उपभोक्ता 24 घंटे अपनी विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतें आनलाइन ही दर्ज करवा सकते हैं। बोर्ड के प्रवक्ता अनुराग पराशर ने कहा है कि इसी दिशा में विद्युत उपभोक्ताओं को आनलाइन सुविधाएं और अधिक प्रभावी देने के दृष्टिगत बिलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। इस अपग्रेड प्रणाली में बिल जनरेशन एवं भुगतान प्रणालियों को बेहतर बनाने के साथ-साथ कंप्यूटरीकृत प्रणाली के आईटी अधोसरंचना को और अधिक प्रभावी बनाना शामिल है। इस कार्य को पूरा करने के लिए कुछ आन लाइन सेवाएं पांच दिनों की इस अवधि के दौरान अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रह पाएंगी, इसमें नए बिजली के कनेक्शन के आवेदन, बिजली बिल बनना, आन-लाईन और कैश कांउटर पर बिल भुगतान, शिकायत दर्ज करना, कनेक्शन काटने/जोड़ने और लोड परिवर्तन से संबन्धित अनुरोध, मोबाईल एप्लिकेशन आदि सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *