Home » Uncategorized » भंडारा खाकर लौट रही छह साल की बच्ची को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत…

भंडारा खाकर लौट रही छह साल की बच्ची को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत…

सोलन : पंजेहरा के सोबन माजरा स्थित शिव मंदिर में भंडारा खाने गई छह साल की बच्ची अनन्या की सड़क हादसे में मौत हो गई। अनन्या पुत्री संजीव कुमार निवासी बरेली, तहसील आंवला, गांव रामपुरा भुड्ड (यूपी) की रहने वाली थी और अपने माता-पिता के साथ सोबन माजरा में किराये के मकान में रह रही थी। जानकारी के अनुसार भंडारा का प्रसाद खाने के बाद अनन्या अपने साथ आए छोटे बच्चों के साथ लौट रही थी, तभी अचानक एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर लगने के बाद बच्ची के नाक और मुंह से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर अनन्या के मामा मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल पंजेहरा ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची का शव नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *