Home » Uncategorized » हिमाचल में घटिया दवाओं से जनता की सेहत से खिलवाड़, कांग्रेस सरकार की लापरवाही उजागर : संदीपनी भारद्वाज

हिमाचल में घटिया दवाओं से जनता की सेहत से खिलवाड़, कांग्रेस सरकार की लापरवाही उजागर : संदीपनी भारद्वाज

शिमला: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश में दवाओं के सैंपल फेल होने के गंभीर मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर जन स्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है और कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनी 47 दवाओं के सैंपल मानकों पर फेल होना इस बात का प्रमाण है कि दवा निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें रोजमर्रा और जीवनरक्षक दवाएं शामिल हैं। यह सीधे तौर पर प्रदेश के मरीजों की जान से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों की दवा इकाइयों से जुड़े सैंपल फेल होना हिमाचल जैसे फार्मा हब के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि यह भी किसी से छिपा नहीं है कि कांग्रेस सरकार मेडिकल डिवाइस पार्क को बढ़ावा नहीं देना चाहती, इसलिए उसके कार्यों में लगातार विघ्न डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा उत्पाद, निवेश और रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार की नीतिगत उदासीनता और अड़ंगे इस परियोजना को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने मांग की कि घटिया और मानकों से नीचे दवाएं बनाने वाली कंपनियों के लाइसेंस तत्काल रद्द किए जाएं। संबंधित सरकारी अधिकारियों और निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाए। दोषी कंपनियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाए। दवा गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ कड़े कानून लागू किए जाए और  मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना को बिना राजनीति के तत्काल गति दी जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12