ऊना : कंपनी ने गलती से मजदूर के खाते में पांच लाख रुपय़े ट्रांसपर कर दिए. खाते में इतने रुपये आने पर कामगार भी हैरान रह गया और उसकी नियत बदल गई. बाद में वह काम छोड़कर फरार हो गया. मामला पंजाब के लुधियाना का है, लेकिन अब आरोपी के हिमाचल प्रदेश से होने की वजह से पुलिस ने केस दर्ज किया है. कोर्ट ने ऊना पुलिस को आदेश दिए थे. जानकारी के अनुसार, पंजाब के लुधियाना में एक कंपनी से जुड़ा यह मामला है. प्लांट प्रभारी ने एक मजदूर के खाते में गलती से 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया. हालांकि, जैसे ही कामगार को पता चला तो उसकी नियत बदल गई. कंपनी ने मजदूर अपील भी की, लेकिन वह नहीं माना और काम छोड़कर फरार हो गया. आलम यह है कि अब मजदूर ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया. कंपनी के प्लांट प्रभारी ने मामले में कोर्ट के जरिये ऊना पुलिस को शिकायत दी. ऊना पुलिस ने ऊना जिले के सोहारी के रहने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शिकायत में मेसर्स स्काई फोर्ज स्कैफोल्डिंग के प्लांट प्लांट ने बताया कि युवक ने 15 सितंबर को ही कंपनी में नौकरी शुरू की थी और उसे बतौर कटरमन नियुक्त किया गया था. इस दौरान 6 अक्तूबर को गलती से युवक के खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए. युवक को भी पता था कि पैसे गलती से भेजे गए हैं. लेकिन उसने लौटाने नहीं और फिर 7 अक्तूबर को नौकरी छोड़ फरार हो गया. अब उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा रहा है. बताया जा रहा है कि युवक घर से भी फरार है. एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।





