शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की रिवाइज लिस्ट पर राज्य सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने इस मामले में संबंधित विभाग से 10 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 29 दिसंबर को होगी। याचिकाकर्ता और अन्य ने पुलिस विभाग की ओर से 9 दिसंबर 2025 को जारी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की रिवाइज लिस्ट को लेकर हाईकोर्ट में याचिका के माध्यम से चुनौती दी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इनका मेडिकल टेस्ट भी हो गया था। अभ्यर्थियों को ई-कॉल लेटर भी जारी किए गए, सिर्फ नियुक्ति पत्र आना बाकी था। विभाग की ओर से पहले जारी की गई लिस्ट में इन अभ्यर्थियों के नाम मौजूद थे, लेकिन रिवाइज लिस्ट में इन्हें बाहर किया गया।





