Home » Uncategorized » मनरेगा का नाम बदलने की कवायद : सीएम सुक्खू बोले, गरीबों के पेट पर लात मारने जैसा…

मनरेगा का नाम बदलने की कवायद : सीएम सुक्खू बोले, गरीबों के पेट पर लात मारने जैसा…

बिलासपुर: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा का नाम बदलने और इसे कमजोर करने की साजिश रच रही है। भाजपा विकास कम नाम बदलने पर अधिक विश्वास करती है। भाजपा द्वारा मनरेगा का नाम बदलना महात्मा गांधी का सीधे तौर पर अपमान है। घुमारवीं बिलासपुर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मनरेगा डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की दूरगामी सोच का परिणाम है, जिसने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदली है। इसका नाम बदलना या इसे बंद करने की कोशिश करना सीधे तौर पर गरीबों के पेट पर लात मारने जैसा है। उन्होंने कहा कि योजना का नाम बदलना कोई व्यवस्था नहीं बल्कि इसमें जनता का हित पहले होना चाहिए। अगर इस योजना को बंद कर दिया जाता है तो यह चीज हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत दुखदायी होगी। अब यह देखने वाली बात है कि केंद्र सरकार इस योजना के लिए नए एक्ट क्या लाई है। इससे पूर्व सीएम ने घुमारवीं में बहुउद्देशीय खेल परिसर एवं इनडोर स्टेडियम की आधारशिला रखी और पुलिस थाना घुमारवीं के नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि इन्डोर खेल परिसर निर्माण के लिए जारी की है। इस स्टेडियम के बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं घरद्वार पर ही उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *