Home » Uncategorized » बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फ़ेयरवेल समारोह का आयोजन…

बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फ़ेयरवेल समारोह का आयोजन…

सोलन: बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द मॉल सोलन में पिछले कल बड़े हर्षोल्लास के साथ फ़ेयरवेल समारोह मनाया गया। इस उपलक्ष्य में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, और प्रमुख आकर्षण रहे। इस स्कूल प्रबंधक बिना बक्शी प्रधानाचार्या रुचिका ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि फ़ेयरवेल किसी अंत का नहीं बल्कि नए अवसरों की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा दी। इस समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने स्कूल जीवन के अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी छात्रों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। फ़ेयरवेल समारोह का समापन भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12