शिमला: हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। मंगलवार रात को ताबो का न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार माइनस 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को यह माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राज्य में 15 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। शिमला में भी ठिठुरन लगातार बढ़ रही हैं। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 2.6, भुंतर 2.6, कल्पा -1.5, धर्मशाला 6.8, ऊना 5.5, नाहन 9.7, पालमपुर 4.5, सोलन 2.8, मनाली 1.9, कांगड़ा 4.5, मंडी 8.1, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 4.0, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुफरी 4.0, कुकुमसेरी 3.9, नारकंडा 2.8, रिकांगपिओ 1.2, सेउबाग 0.4, बरठीं 3.5, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.0, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -9.8, नेरी 8.6 व बजाैरा में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।





