Home » Uncategorized » सोलन के टैगोर स्कूल में गूंजे मेधावियों के नाम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन

सोलन के टैगोर स्कूल में गूंजे मेधावियों के नाम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन

सोलन: टैगोर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, शामती में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर साल भर की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, संगीत और समूहगान जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। समारोह में सीनियर सिटीजन फोरम, सोलन के अध्यक्ष डॉ. रमेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर फोरम के कई वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों को पेन, नोटबुक और मिठाइयां बांटकर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर फ़ोरम के वरिष्ठ सदस्य सोमप्रकाश गुप्ता, अनिल बत्रा, एम.एल. शर्मा, डी.डी. सूद, प्रो. टी.डी. वर्मा, प्रो. आर.के. पठानिया, प्रो. के.के. जिंदल और संतोष शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। स्कूल के निदेशक डॉ. बी.एस. पंवार ने स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह में वर्षभर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें के.जी. वर्ग से कविता प्रतियोगिता में शिवान्या प्रथम, प्रिशा द्वितीय, वंदना तृतीय रही। चित्रकला में रूही प्रथम, शिवान्या-वंदना द्वितीय, प्रिशा-परसम-आन्या तृतीय रही। फैंसी ड्रेस में वंदना-शिवान्या प्रथम, प्रिशा-रूही द्वितीय रही। खेलकूद में अमाया-वंदना प्रथम रहे। कक्षा पहली में कविता में युवान प्रथम, दिव्यांश द्वितीय, रियांश तृतीय; चित्रकला में युवान प्रथम, लक्ष-दिव्यांश द्वितीय; खेलकूद में रियांश प्रथम रहे। कक्षा दूसरी में कविता में सुयांश प्रथम, नव्या द्वितीय; चित्रकला में अन्वी प्रथम, अक्षित द्वितीय; खेलकूद में अक्षित प्रथम रहा। कक्षा 3-4 की क्विज़ में गांधी हाउस प्रथम तथा टैगोर हाउस द्वितीय रहा। कक्षा पाँचवीं की स्लोगन राइटिंग में निमांश प्रथम रहा। कक्षा 7-8 में खेलकूद में योगेंद्र प्रथम, वाद-विवाद में सोनाक्षी प्रथम तथा चित्रकला में योगेंद्र प्रथम रहा। स्कूल प्रबंधन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल स्टाफ से सारिका टेगटा, निकिता, शालू शर्मा, ऋत्तू, पविता और नीलो ने अपना सहयोग दिया। अंत में सभी अतिथियों ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12