Home » Uncategorized » विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से आज विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर कुमारहट्टी के हरिपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी बी.सी.सी. समन्वयक राधा चौहान ने की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के रक्त में आवश्यकता से अधिक शर्करा की मात्रा बढ़ने को मधुमेह कहते हैं। मधुमेह व्यक्ति के शरीर के हाथ, पांव, नेत्र, हृदय व मस्तिष्क को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि ज्यादा भूख लगना, मुंह सूखना या ज्यादा प्यास लगना, नेत्र ज्योति पर असर पढ़ना, त्वचा सूखी रहना, पैरों की अंगुलियों में ज़ख्म हो जाना, जल्दी थकावट होना, रक्तचाप का बढ़ना इत्यादि मधुमेह के मुख्य लक्षण हैं।
उन्होंने कहा कि मीठे का कम सेवन करना, तले हुए भोजन से बचना, नियमित व्यायाम, वज़न कम करना मधुमेह से बचाव के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीवनशैली व आहार में परिवर्तन कर मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12