लाइव हिमाचल/सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में करीब पौने चार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रेस्ट हाउस को लेकर विवाद हो गया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने एक करोड़ रुपये का भुगतान न होने के कारण भवन पर ताला जड़ दिया है। प्रदेश में ठेकेदार अपनी पेमेंट के लिए सरकार के आगे रोना रो रहे हैं. लेकिन सीएम के ऐलान के बाद भी पेमेंट नहीं मिली है. ऐसे में अब मंडी के सुंदरनगर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग के नए बने रेस्ट हाउस पर ताला लगाता दिया है. क्योंकि सरकार ने ठेकेदार की एक करोड़ रुपये की पेमेंट जारी नहीं की है. अब इस मामले में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी सरकार पर हमला बोला है. जानकारी के अनुसार, पुराने रेस्ट हाउस के साथ नया विश्राम गृह भवन बनाया गया है. हालांकि, एक साल से पेमेंट ना होने की वजह से अब तक इसे सरकार को सौंपा नहीं जा सका है. बताया जा रहा है कि 3.73 करोड़ रुपये से यह रेस्ट हाउस बनाया गया है और इसकी एक करोड़ की पेमेंट ठेकेदार को होना बाकी है. लोक निर्माण विभाग के पास पैसे देने के लिए बजट नहीं है. बताया जा रहा है कि यह पूरी बिल्डिंग बन चुकी है और इसमें केवल फर्नीचर नहीं रखा गया है. लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 50 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है. सुंदरनगर में, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रोशन ठाकुर ने बताया कि अतिरिक्त विश्राम गृह का निर्माण पूरा हो चुका है और एक करोड़ का भुगतान ठेकेदार होना बाकी हैय इस भवन में 50 लाख रुपये का फर्नीचर भी लगना है, लेकिन इन दोनों के लिए बजट की दरकार है।





