Home » Uncategorized » शिमला में प्यार में मिला धोखा! शादी का झांसा देकर दो सालों तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

शिमला में प्यार में मिला धोखा! शादी का झांसा देकर दो सालों तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवती के साथ दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर वादा तोड़कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पीड़िता की शिमला निवासी साहिल वर्मा के साथ उसकी जान-पहचान थी। पहले बातचीत और फिर दोस्ती के नाम पर युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में युवती ने आरोप लगाया कि साहिल वर्मा ने उसे शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। जब शादी का समय आया तो आरोपी मुकर गया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 व 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *