Home » Uncategorized » FIR Against BJP MLA Hansraj: भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, अश्लील चैट का मामला, लड़की ने बताया जान का खतरा

FIR Against BJP MLA Hansraj: भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, अश्लील चैट का मामला, लड़की ने बताया जान का खतरा

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह से भाजपा विधायक हंसराज एक बार फिर से विवादों में हैं. उनके खिलाफ मुस्लिम युवती की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.  क्योंकि युवती ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर जान को खतरा होने की बात कही है. हालांकि, युवती का आरोप है कि चंबा पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है और इस वजह से अब वह दोबारा शिकायत नहीं करेगी. अब इस मामले में अब महिला आयोग में भी इस संज्ञान लिया है. महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने बाकायदा एसपी चंबा को फोन कर इस मामले की रिपोर्ट तलब की है साथ ही युति को सुरक्षा देने के भी निर्देश दिए हैं.महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि युवती ने भाजपा विधायक हंसराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपने परिवार और अपनी जान को खतरा होने की बात कही है. इस मामले को लेकर चंबा एसपी से बात की है और उनसे इस मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की गई है. साथ ही जनवादी महिला समिति की ओर से भी एक शिकायत पत्र दिया गया है. महिला आयोग का कहना है कि शिकायत को भी चंबा एसपी को भेज दिया गया है. विद्या नेगी ने कहा कि एसपी से बात की गई है और युवती को अगर जान का खतरा है तो उसे सुरक्षा देने को कहा गया है. गौरतलब है कि अगस्त 2024 में युवती ने विधायक हंसराज के खिलाफ अश्लील चैट करने के आरोप लगाए थे. इसे लेकर  केस भी दर्ज हुआ था. लेकिन बाद में युवती ने मामले पर समझौता करने की बात कही थी. हालांकि, अब तक यह मामला कोर्ट में चल रहा है औऱ अब दोबारा युवती ने विधायत पर आरोप लगाए हैं. युवती ने विधायक की पत्नी को भी घेरे में लिया और उस पर आरोप लगाए हैं. साथ ही कहा कि चंबा पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है. एसएचओ पर भी धमकाने के आरोपों की बौछार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *