Home » Uncategorized » जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू डंपर ने मचाया कहर, 19 लोगों की मौत

जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू डंपर ने मचाया कहर, 19 लोगों की मौत

नेशनल डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर एक भयानक सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। यह हादसा हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर हुआ, जहां एक बेकाबू डंपर ने कई लोगों और गाड़ियों को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर चालक शराब के नशे में था और उसने सड़क पर सामने जो भी दिखा, उसे बेरहमी से रौंद डाला। हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

300 मीटर तक बेकाबू होकर चलता रहा

डंपर ने पहले एक कार को टक्कर मारी, फिर वह लगातार करीब 300 मीटर तक बेकाबू होकर चलता रहा। इस दौरान उसने पांच से अधिक गाड़ियों को टक्कर मार दी और कई लोगों को कुचल दिया। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, लोग जान बचाने के लिए भागते रहे लेकिन डंपर ने किसी को नहीं छोड़ा। एक चश्मदीद ने बताया, “डंपर जिस दिशा में गया, वहां सबकुछ तबाह हो गया। सड़क पर सिर्फ टूटी गाड़ियां और घायल लोग पड़े थे।” स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कई लोग बेहोश हालत में सड़क पर पड़े थे, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद लोहामंडी इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि हादसे से पहले डंपर ने एक कार को टक्कर मारी और जब कार चालक ने उसे रोकने की कोशिश की, तो डंपर और तेज़ी से भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *