Home » Uncategorized » मेला जय बाबा सिद्ध चानो अलखदाता गांधीग्राम में संजू पहलवान ने जीती माली

मेला जय बाबा सिद्ध चानो अलखदाता गांधीग्राम में संजू पहलवान ने जीती माली

लाइव हिमाचल/कुमारहट्टी: गांधीग्राम में आयोजित मेले में स्थानीय पहलवान संजू (मनसा राम) ने 70 किग्रा भार वर्ग में माली जीती है। आपको बता दें कि संजू पेशे से पहलवान हैं और उन्होंने तीन बार सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। वह हिमाचल प्रदेश के गोल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं। और वर्तमान में, संजू ग्राम पंचायत अन्हेच के बधाल वार्ड के सदस्य हैं और ग्रीन हिल्स कॉलेज में जिम ट्रेनर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और युवाओं को उनसे प्रेरणा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *