Home » Uncategorized » कसौली आईटीआई मे आयोजित रोजगार मेला, 45 उम्मीदवारों ने दिया साक्षात्कार…

कसौली आईटीआई मे आयोजित रोजगार मेला, 45 उम्मीदवारों ने दिया साक्षात्कार…

लाइव हिमाचल/कसौली: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कसौली में 14 अक्तूबर को सोमवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य मुन्नी लाल ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित किएमेंटर  इस मेले का उद्देश्य युवाओं को अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करना भविष्य उन्मुख क्षेत्रों के अनुरूप कौशल विकसित करना उन्हें उद्योग जगत से जोड़ना, प्रतिष्ठित कंपनियों और उदीयमान प्रशिक्षुओं को जोड़ने तथा स्किल इंडिया मिशन की दृष्टि के अनुरूप अप्रेंटिसशिप अवसरों की खोज के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे एच०पी०एल० जाबली लिमिटेड कंपनी, सुपरलेटिव इंटरप्राइज़ेज़ कंपनी, डिजिटल एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी
प्राइवेट लिमिटेड, वर्धमान टेक्स्टाइल कंपनी, एलायंस जॉब तथा कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां ने भाग लिया। ये कंपनियां प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिस के रूप में अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत करेंगी, जिससे युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं उद्योग जगत में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि मेले में 45 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिया जिसमें 23 उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा चयनित किया गया। जिसमें कंपनी द्वारा अप्रेंटिसशिप अधिनियम के अनुसार न्यूनतम मासिक मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। इससे न केवल युवाओं को उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा बल्कि उनके भविष्य के रोजगार अवसर भी सृदृढ़ होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *