Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, एडवांस बुकिंग में भी हुई बढ़ोतरी…

हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, एडवांस बुकिंग में भी हुई बढ़ोतरी…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश में दिवाली की छुट्टियों से पहले पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, चायल और कसौली सहित अन्य पर्यटन स्थल सैलानियों से सराबोर हो गए हैं। वीकेंड और त्योहारी मौसम में हजारों पर्यटक मैदानी राज्यों से हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग में भी दिवाली की छुट्टियों के लिए खासा उछाल देखा जा रहा है। कई बड़े होटलों में करीब 30 फीसदी कमरे पहले से ही बुक हो चुके हैं, जबकि छोटे होटलों और होम स्टे में भी लगातार पूछताछ बढ़ रही है। दिवाली तक यह आंकड़ा 50 से 60 फीसदी तक पहुंच सकता है। शिमला और मनाली में वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 40 से 60 फीसदी तक पहुंच गई है। कसौली और चायल में 70 से 80 फीसदी कमरे बुक चल रहे हैं। धर्मशाला में भी ऑक्यूपेंसी 40 फीसदी से अधिक पहुंच गई है। रविवार को शिमला और मनाली के मॉल रोड सहित धर्मशाला के मैक्लोडगंज में पर्यटकों की खूब भीड़ देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *