Home » Uncategorized » गुरुकुल स्कूल के ‘इन्फोटेनियाड-2025’ में गीता आदर्श स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

गुरुकुल स्कूल के ‘इन्फोटेनियाड-2025’ में गीता आदर्श स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

लाइव हिमाचल/सोलन: गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में शनिवार को 18वें श्रीमती सविता गर्ग वार्षिक स्मृति समारोह इन्फोटेनियाड-2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता में सोलन और चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें गीता आदर्श स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक गोपाल चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस प्रतियोगिता में छात्रों के ज्ञान और रचनात्मकता को परखने के लिए कई रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें “1857 से 1947 तक का ऐरा क्विज़”, “डिजिटोपिया गणित मॉडल प्रदर्शनी”, “मूट कोर्ट”, “वाद-विवाद” और “गुरुकुल पॉडकास्ट” जैसी गतिविधियां शामिल थीं। सभी प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गीता आदर्श स्कूल के छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल ने ऐरा क्विज़, मूट कोर्ट और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। अन्य प्रतियोगिताओं में, डिजिटोपिया (गणित मॉडल) में एम.आर.ए.डी.ए.वी. स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि गुरुकुल पॉडकास्ट में बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल (मॉल रोड) विजेता रहा। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरुकुल परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है कि हमने एक ऐसा मंच प्रदान किया जहाँ विद्यार्थी न केवल प्रतिस्पर्धा करते हैं, बल्कि एक-दूसरे से सीखते और प्रेरणा भी लेते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रबंधन समिति, शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *