Home » Uncategorized » बोहली में दो दिवसीय देव विजेश्वर मेले का हुआ शुभारंभ, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने की शिरकत…

बोहली में दो दिवसीय देव विजेश्वर मेले का हुआ शुभारंभ, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने की शिरकत…

लाइव हिमाचल/ सोलन : सोलन के कुमारहट्टी के साथ लगते गांव बोहली में आयोजित होने वाले 2 दिवसीय देव विजेश्वर मेले का आज शुभारंभ जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर रंजू ने देव विजेश्वर मेले की पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ इस मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि राजेंद्र ठाकुर रंजू ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं। मेले के आयोजन के लिए देव विजेश्वर यूथ क्लब बोहली व समस्त मेला समिति को बधाई दी। इस दौरान देव विजेश्वर यूथ क्लब बोहली के सभी सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *