Home » Uncategorized » हिमाचल के 100 सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य जानेंगे CBSE के नियम, शिक्षकों से मांगा आप्शन

हिमाचल के 100 सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य जानेंगे CBSE के नियम, शिक्षकों से मांगा आप्शन

Himachal Pradesh CBSE Schools, हिमाचल में 100 सरकारी स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबंद्धता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से की गई इस घोषणा को साकार करने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है। शनिवार को स्कूल शिक्षा निदेशालय में इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सचिव शिक्षा राकेश कंवर, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली, अतिरिक्त निदेशक जीवन नेगी, बीआर शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में प्रधानाचार्यों को सीबीएसई के नियमों से अवगत करवाया जाएगा, जबकि वे अपने स्कूल की प्रस्तुति देंगे। यह बैठक स्कूलों की तैयारियों को लेकर बुलाई गई है, जिसमें प्रधानाचार्य अपने स्कूल की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी देंगे। जिन स्कूलों की सीबीएसई से संबंद्धता होगी, वहां शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।

शिक्षकों से मांगा जाएगा आप्शन

इसके अतिरिक्त, शिक्षा विभाग शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेगा और सीबीएसई स्कूलों के लिए एक अलग सब कैडर बनाया जाएगा। शिक्षकों से उन स्कूलों में जाने के लिए ऑप्शन मांगा जाएगा और बाद में उनका तबादला भी सीबीएसई स्कूलों में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *