Home » Uncategorized » एसजेवीएन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शिमला में पौधे लगाए

एसजेवीएन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शिमला में पौधे लगाए

शिमला: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एसजेवीएन लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बुधवार को शिमला में एक पौधारोपण अभियान चलाया। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी ‘एक_पेड़_मां_के_नाम’ अभियान के हिस्से के रूप में यह कार्यक्रम चमियाना रोड के पास सुराला गांव में आयोजित किया गया। अभियान का उद्घाटन एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा और निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग ने पौधे लगाकर किया। इस दौरान ओक, बुरांस और खुबानी जैसी विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधे लगाए गए। अजय कुमार शर्मा ने इस मौके पर बताया कि एसजेवीएन ने दिसंबर 2025 तक 4,500 पौधे लगाने का एक बड़ा लक्ष्य रखा है और यह अभियान उसी लक्ष्य का एक हिस्सा है। वहीं, सिपन कुमार गर्ग ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पौधारोपण अभियान में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में कॉर्पोरेट मुख्यालय, शिमला के कई विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। ‘#एक_पेड़_मां_के_नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *