Home » Uncategorized » Surya Grahan 2025: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी नियम

Surya Grahan 2025: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी नियम

Surya Grahan 2025: साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार आज लगने जा रहा है. यह खगोलीय दृष्टि से यह एक अद्भुत घटना है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत होती है. ग्रहण के दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए सूर्य ग्रहण के समय कई सावधानियों का पालन करना जरूरी होता है. इस दौरान किसी भी लापरवाही से गर्भ में पल रहे शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सूर्य ग्रहण 2025 का समय (Solar Eclipse 2025 Timing)

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात्रि में शुरू होगा। 21 सितंबर की रात में 10 बजकर 59 मिनट से 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक यह सूर्य ग्रहण रहेगा।

सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा (Surya Grahan Kis Rashi Or Nakshatra Me Lagega)

साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। इस दिन सूर्य कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होंगे।

सूर्य ग्रहण का सूतक भारत में मान्य होगा या नहीं? (Surya Grahan Sutak)

सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात्रि के समय लग रहा है इसलिए भारत में इसका सूतक मान्य नहीं होगा। हालांकि धार्मिक जानकारों की मानें तो भले ही सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य न हो लेकिन ग्रहण से संबंधित सावधानियां इस दौरान बरतनी चाहिए। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण समाप्त होने पर खत्म होता है। ऐसे 21 सितंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक भारतीय समय अनुसार सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। यानि सूर्य ग्रहण का सूतक काल 21 सितंबर सुबह 11 बजे से 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा

21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, टोंगा और फिजी में दिखाई देगा, इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में भी यह ग्रहण दृश्य होगा।

सूर्य ग्रहण के दिन इन मंत्रों का जप करना शुभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ मंत्रों का जप करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दिन आपको महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और सूर्य मंत्र का जप करने से सकारात्मकता मिलेगी।

  • महामृत्युंजय मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।
  • गायत्री मंत्र- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात।
  • सूर्य मंत्र- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय

घर से बाहर नहीं निकला चाहिए.मान्यता है कि ग्रहण की किरणें गर्भ में पल रहे शिशु पर दुष्प्रभाव डाल सकती हैं. इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर के अंदर ही रहना चाहिए.

तेज धार वाली चीजों का प्रयोग न करें

कैंची, चाकू या सुई जैसी चीज़ों का इस्तेमाल ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से शिशु के शरीर पर जन्मचिह्न (कट या निशान) बनने की आशंका बताई जाती है.

मंत्र जाप और नामस्मरण करें

इस समय देवी-देवताओं के नाम का जप, गीता-पाठ या रामायण का पाठ करना शुभ माना गया है. इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

कुशा और तुलसी का उपयोग करें

ग्रहण से पहले भोजन में तुलसी पत्र डाल दें और पानी में कुशा रख दें. यह भोजन व पानी को ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *