Home » Uncategorized » सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना धारक 30 सितम्बर, 2025 तक पूर्ण करवाएं अपना ई.केवाईसी…

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना धारक 30 सितम्बर, 2025 तक पूर्ण करवाएं अपना ई.केवाईसी…

सोलन: ज़िला सोलन के विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना धारकों को 30 सितम्बर, 2025 तक अपना ई.केवाईसी पूर्ण करना होगा। यह जानकारी आज यहां ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन गावा सिंह नेगी ने दी। गावा सिंह नेगी ने कहा कि ज़िला में 52479 सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की ई-केवाईसी का कार्य ई-कल्याण ऐप के माध्यम से ज़िला, तहसील, ग्राम पंचायत तथा स्थानीय आंगनवाड़ी स्तर पर एक विशेष सत्यापन अभियान से किया जा रहा है। यह कार्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी करवाने के लिए पेंशनर आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मोबाईल नम्बर, पूर्ण स्थाई पते सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से नवीनतम जानकारी सत्यापित करवाएं। गावा सिंह नेगी ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, परित्यक्ता, एकल नारी पेंशन, दिव्यांग राहत भत्ता, कुष्ठ रोगी भत्ता तथा ट्रांसजेंडर पेंशनरों को 30 सितम्बर, 2025 से पूर्व अपने सभी दस्तावेजों की नवीनतम जानकारी सत्यापित करवाना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12