Operation Mahadev : जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां तीन आतंकियों की मौजूदगी की आशंका थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर के दौरान सेना ने सभी तीनों आतंकियों को मार गिराया है. पहलगाम आतंकी हमले के पीछे इन्हीं तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है. इलाके में सघन तलाशी जारी है. इससे पहले खबर आई कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार को श्रीनगर के निकट हरवान के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की एक टीम ने दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तब दूर से दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।





