Home » Uncategorized » बिहार में 1.6 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण: CM नीतीश कुमार का ऐलान

बिहार में 1.6 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण: CM नीतीश कुमार का ऐलान

नेशनल डेस्क: बिहार में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि राज्य में बहुत जल्द बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती शुरू की जाएगी। इस बार भर्ती में 1.6 लाख पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इसमें 35% पद बिहार की महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने शिक्षा विभाग को सभी सरकारी स्कूलों में खाली पदों की गिनती करने और जल्दी से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह भर्ती TRE 4 परीक्षा के जरिए की जाएगी। बिहार सरकार ने खुद बताया है कि पूरे राज्य में शिक्षकों के 2.5 लाख से ज्यादा पद खाली हैं।
प्राथमिक स्कूलों में: करीब 2,08,784 पद
माध्यमिक स्कूलों में: लगभग 36,035 पद
वरिष्ठ माध्यमिक (हाई स्कूल) स्तर पर: लगभग 33,035 पद

पहले चरण में 80,000 पदों पर भर्ती संभव

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले चरण में 80,000 शिक्षकों की भर्ती की जा सकती है। इसके लिए केंद्र सरकार को अप्रैल में योजना दी गई थी, जिसमें बताया गया कि साल के अंत तक ये पद भरे जाएंगे। इसके अलावा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विशेष विद्यालयों के लिए 7279 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *