Home » हिमाचल प्रदेश » जयनगर महाविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन…

जयनगर महाविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन…

सोलन: राजकीय महाविद्यालय जयनगर में दिनांक 16 जुलाई 2025 को प्रातः 11:30 बजे आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के अंतर्गत नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक प्रवेश-सह-परिचय कार्यक्रम (Induction-cum-Orientation Programme) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश, संस्थागत मूल्यों एवं उपलब्ध सहयोग सेवाओं से परिचित कराना था। इस कार्यक्रम में लैंगिक संवेदनशीलता, डिजिटल जागरूकता, भावनात्मक कल्याण तथा छात्र जीवन में सह- पाठ्यक्रम गतिविधियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतियाँ दी गईं।

साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियम-कानून, नशा विरोधी व रैगिंग विरोधी नीतियाँ, पुस्तकालय दिशा-निर्देश, शैक्षणिक कैलेंडर, कक्षा समय-सारणी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पंजीकरण प्रक्रिया, अपार (APAAR) आईडी निर्माण, सतत समग्र मूल्यांकन (CCA), तथा अन्य जानकारी प्रदान की गई।यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. अंजना सूद ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *