Home » Uncategorized » 4 साल से फरार चोरी का आरोपी पुलिस ने ठियोग से किया गिरफ्तार

4 साल से फरार चोरी का आरोपी पुलिस ने ठियोग से किया गिरफ्तार

सोलन/अर्की: लंबे समय से पुलिस फरार चल रहे घोषित भगोड़े अपराधी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना अर्की की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ठियोग क्षेत्र से गणेश उर्फ कमल गिरी (26), पुत्र राज कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर ननंखड़ी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला को गिरफ्तार किया। यह आरोपी वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहा था और चोरी के मामलों में न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। पुलिस ने जानकारी दी कि गणेश के खिलाफ पुलिस थाना अर्की में मामला संख्या 25-01-2021 को दर्ज हुआ था। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी करने के बावजूद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, जिस पर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गणेश उर्फ कमल गिरी के खिलाफ दाड़लाघाट थाना में भी दो चोरी के मामले दर्ज हैं। इन मामलों में भी वह न्यायालय द्वारा भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था। अर्की पुलिस लगातार इस अपराधी की तलाश कर रही थी, जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा। आखिरकार, ठियोग क्षेत्र में उसकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अर्की पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *