Home » Uncategorized » 210 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार…

210 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार…

लाइव हिमाचल/कुनिहार: कुनिहार पुलिस ने बुधवार सुबह मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए दो युवकों को 210 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अर्की की ओर से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (HP-64C-1436) पर दो युवक भारी मात्रा में चरस लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पुराना बस स्टैंड कुनिहार के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद उक्त मोटरसाइकिल मौके पर पहुंची, जिसे तुरंत रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों के पास से कुल 210 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में  पहचान मुकेश (21) पुत्र सूरत सिंह, निवासी गांव काण्डी, डाकघर हरलोग, तहसील शिलाई और माधव खिदड़ी (22) पुत्र हेमन्त कुमार, निवासी छोटा चौक नाहन, जिला सिरमौर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके विरुद्ध पुलिस थाना कुनिहार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे मादक पदार्थ कहां से लाए और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *